बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हिजाब को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। विपक्ष ने इसे लेकर नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला, वहीं जेडीयू और एनडीए नेताओं ने सफाई दी है। इस पूरे मामले पर बीजेपी और सीएम अब्दुल्ला ने ने क्या कहा? हिजाब विवाद पर किसका क्या स्टैंड है? वहीं इस मामलें को लेकर अब विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना की है और इसे महिला डॉक्टर की गरिमा और धार्मिक आस्था का अपमान बताया है। मामले को लेकर जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी सीएम नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए कहा 'यह भूल जाइए कि वह एक मुस्लिम महिला थीं, कि उन्होंने हिजाब पहना था; किसी भी महिला पर इस तरह से हाथ डालना, उसके कपड़ों को छूना, यह कैसे सही हो सकता है? उन्हें एक महिला के कपड़े छूने का क्या हक था? और फिर एक मुस्लिम महिला का हिजाब इस तरह जबरदस्ती हटाना। उन्होंने कहा कि महिला डॉक्टर ने कहा है कि वह अब काम नहीं करना चाहतीं, इसलिए नीतीश कुमार को अपनी गलती का एहसास होना चाहिए और महिला डॉक्टर से माफी मांगनी चाहिए।' वहीं जब इसी मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान के बारे में पूछा जाने पर उमर अब्दुल्ला ने कहा 'हम भाजपा से यही उम्मीद कर सकते हैं। अगर वह राजस्थान या हरियाणा की कोई हिंदू महिला होती, जिसने घूंघट पहना होता, और मैंने उसे हटाया होता, तो क्या भाजपा यही बात कहती? सोचिए अगर किसी मुस्लिम नेता ने किसी हिंदू महिला का घूंघट हटाया होता तो कितना हंगामा होता। लेकिन अब, क्योंकि वह एक मुस्लिम महिला डॉक्टर थीं, इसलिए भाजपा की प्रतिक्रिया अलग है। हम उनसे और क्या उम्मीद कर सकते हैं?'