मोदी सरकार के मंत्रिमंडल फेरबदल में बड़ा बदलाव हुआ है। 9 नए चेहरों को शामिल किया गया है तो वहीं 4 मंत्रियों को प्रमोट किया गया है और इन चारों में सबसे ज्यादा चर्चित नाम फिलहाल है निर्मला सीतारमण का जिन्हें रक्षा मंत्रालय की कमान सौंपी गई है। ये दूसरी बार है कि किसी महिला के हाथ में देश की रक्षा है। इससे पहले इंदीरा गांधी ने भी ये पद संभाला है। साथ ही मोदी कैबिनेट का एक अहम मंत्रलाय भी महिला के हाथ में ही है। सुषमा स्वराज देश की विदेश मंत्र हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि अब देश की सुरक्षा शक्ति के हाथों में है