कानपुर के हैलट हॉस्पिटल में जल्द ही न्यूरो संबंधित बीमारियों का इलाज शुरू होने वाला है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. नवनीत कुमार ने हैलट में नवनिर्मित न्यूरो साइंस भवन में न्यूरो विभाग शुरू करते समय ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इसमें अगले महीने से न्यूरो संबंधी मरीजों का इलाज चालू हो जाएगा और अगले साल न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी कोर्स शुरू करने की भी योजना है। जल्द ही आदेश के बाद डॉक्टरों और कर्मचारियों की भर्तियां की जाएगी।