पीएम नरेंद्र मोदी विश्व भारती विश्वविद्यालय के 49 वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के लिए कोलकता के शांति निकेतन पहुंचे। इस समारोह में शामिल होने के लिए बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना भी यहां पहुंची हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने न सिर्फ छात्रों को ‘गुरु मंत्र’ दिए बल्कि इसी मंच से भारत और बांग्लादेश के रिश्ते को और मजबूत बनाने की पहल भी की।