Nalanda Sheetla Temple Stampede: नालंदा के मघड़ा स्थित शीतला माता मंदिर में भगदड़ मचने के कारण नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं आठ लोग घायल हैं। इस हादसे के बाद राज्य सरकार ने मरने वालों के परिजनों को छह लाख और केंद्र सरकार ने दो लाख रुपये देने की घोषणा की है।
मरने वालों के परिजनों को नालंदा जिला प्रशासन सहायता राशि उपलब्ध करवाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से टीम को निर्देश दे दिया गया है।