फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai Heavy Rain Alert: मुंबई में भारी बारिश-तूफान का कहर 9 लोगों की मौत , प्रशासन ने जारी किया अलर्ट!

Tue, 07 Jul 2026 04:30 AM IST
Bhaskar Tiwari वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, जबकि सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। तेज बारिश के साथ चल रही तूफानी हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ और उनकी बड़ी-बड़ी शाखाएं गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, उसके अधिकार क्षेत्र में अब तक करीब 400 पेड़ और 600 शाखाएं गिरने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। इन घटनाओं के कारण कई प्रमुख सड़कों पर यातायात बाधित हुआ, कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई और लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। घटनाओं की जानकारी मिलते ही बीएमसी के उद्यान विभाग, आपदा प्रबंधन कक्ष और मुंबई फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीमें तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गईं। अधिकारियों ने प्राथमिकता के आधार पर गिरे हुए पेड़ों और शाखाओं को हटाने का अभियान शुरू किया, ताकि यातायात सामान्य हो सके और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। 

बीएमसी ने बताया कि अधिकांश स्थानों पर तेजी से कार्रवाई करते हुए सड़कें साफ कर दी गई हैं और जहां अभी भी कार्य जारी है, वहां संबंधित विभाग लगातार मशीनों और कर्मचारियों की मदद से रास्ता खोलने में लगे हुए हैं। नगर प्रशासन ने यह भी कहा कि मानसून के दौरान ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। बीएमसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, गिरे हुए पेड़ों, बिजली के तारों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें तथा जिन स्थानों पर पेड़ों को हटाने या राहत कार्य चल रहा हो, वहां सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षित दूरी बनाए रखें। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की भी सलाह दी है। मौसम विभाग द्वारा अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताए जाने के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से समय रहते निपटा जा सके तथा नागरिकों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

 AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा, "4 दिन की मुंबई की बारिश में 9 लोगों की मृत्यु हो गई। एक बस पर पेड़ गिर गया, कल एक इमारत गिर गई। इन सबके लिए कौन जिम्मेदार है? यह प्राकृतिक आपदा नहीं, मानव रचित आपदा है। मुंबई में हर साल ऐसा होता है तो आपको तैयारी करनी चाहिए थी। आप अब मुआवजा दे रहे हैं, इससे क्या होगा? एक जवाबदेही तय होनी चाहिए। हम चाहेंगे कि छोटी मछलियों को सस्पेंड करने से बेहतर है कि मेयर जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें.सरकार की कमी के कारण आम आदमी क्यों परेशान हो? सरकार से मांग है कि जवाबदेही तय करके कड़ी कार्रवाई करे।"
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें