कौमी एकता दल के अध्यक्ष और बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने मऊ में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अब्बास ने कहा कि राजनीति में आने के लिए एकमात्र मकसद समाज की सेवा है। उन्होंने अपने दादा और अपने पिता को अपना आदर्श बताया। अब्बास पहली बार चुनाव के रण में उतरे हैं और मऊ की घोषी विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी हैं।