बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन हो गया। उन्होंने 66 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें कि एक्टर अनुपम खेर ने इस बात की जानकारी दी है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। तमाम सितारे सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी ट्वीट करके सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी है। सतीश कौशिक ने एक दिन पहले ही अपने करीबियों संग धमाकेदार अंदाज में होली का जश्न मनाया था. उन्होंने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें एक दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थीं. सतीश कौशिक के होली सेलिब्रेशन में महिमा चौधरी, जावेद अख्तर, ऋचा चड्ढा और अली फजल दिखाई दिए थे. उन्होंने दोपहर तक पार्टी में खूब एन्जॉय किया और फिर उसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे .