फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाजपेयी का वीडियो शेयर कर वरुण गांधी ने फिर अपनी ही सरकार को घेरा

Thu, 14 Oct 2021 05:21 PM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

बीजेपी के सांसद वरुण गांधी लखीमपुर खीरी हिंसा के मामले के बाद से लगातार अपनी सरकार पर हमलावर है अपने आपको किसानों के साथ बताते हुए वह लगातार अपनी ही सरकार को घेर रहे हैं और बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। एक बार फिर वरुण गांधी ने एक वीडियो शेयर कर सरकार को संदेश देने की कोशिश की है। वरुण गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अटल बिहारी वाजपेयी का एक पुराना वीडियो शेयर किया है जो 1980 का है इसमें वो तत्कालिन इंदिरा सरकार को किसानों के हित में ना सोचने के लिए चेतावनी दे रहें हैं। सुनिये क्या शेयर किया वरुण ने इस वीडियो में। शेयर के बाद से ही विपक्षियों ने एक बार फिर वरुण गांधी को हाथों हाथ ले  लिया है। आपको याद होगा  इससे पहले शिवसेना ने सामना के जरीये वरुण गांधी को सराहा था। लखीमपुर खीरी मामला उत्तर प्रदेश सरकार और बीजेपी के लिए मुश्किल तो बना ही है लेकिन अपने ही खेमे के वरुण गांधी ने भी इस मामले पर बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा रखी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें