मेघालय के टूरा में बिलगारो चैलेंज 2016 के दूसरे सीजन में मोटर स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन किया गया। इस इवेंट का मकसद मेघालय में मोटर स्पोर्ट्स और टूरिज्म को बढ़ावा देना है। साथ ही यहां के स्थानीय ड्राइवरों को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। इस दो दिवसीय इवेंट में दिल्ली के नेशनल ड्राइवर अमनप्रीत अहलूवालिया ने भी हिस्सा लिया।