नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन भी अपने पुराने नोट बदलवाने के लिए बैंक पहुंची। हीराबेन के साथ परिवार के अन्य लोग भी मौजूद थे। पीएम की मां ने गांधीनगर के रायसन में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में अपने पुराने नोट बदलवाए। हालांकि बुजुर्ग होने की वजह से उन्हें लाइन में नहीं लगना पड़ा और परिवार की मदद से उन्होंने फॉर्म भरकर अपने 4500 हजार रुपये के नोट बदलवाए। नोट बदलवाने के बाद उन्होंने 2000 का नया नोट भी दिखाया।