कैश के लिए बैंकों में मारामारी जारी है। इसी बीच बागपत के एक बैंक में एक साधु कैश निकालने पहुंचे। लेकिन उन्हें कैश नही मिला। इस बात से साधु इतने खफा हो गए कि उन्होंने बैंक के शाखा प्रबंधक को चांटा मार दिया। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो वो पुलिस के साथ भी उलझ गए।