इलाहाबाद से दरिंदगी की एक खौफनाक दास्तान सामने आई है। दरिंदों ने नाबालिग से पहले तो रेप की कोशिश की और जब नाकाम हो गए तो खंडहर में ले जाकर उसकी गला रेत दी। मृतक बच्ची की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची मां को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा उसे भी जख्मी कर दिया। घटना के बाद नाराज लोगोंने जीटी रोड जाम कर दिया बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर जाम छुड़वाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।