रन फॉर द नेशन के तहत रविवार को वाराणसी छावनी में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। छावनी के मल्टीपरपज ग्राउंड पर बिग्रेडियर एस.ए. रहमान ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरूआत की। इसमें आर्मी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय और छावनी परिषद स्कूल के बच्चों, 39 जीटीसी के जवानों और अफसरों के साथ ही आम लोगों ने भी हिस्सा लिया। मैराथन में दिव्यांगों ने भी दौड़ लगाई, जिनमें भरपूर उत्साह देखने को मिला।