मैक्सिको ने कई देशों पर टैरिफ लगा दिया है। ये टैरिफ नए साल से लागू होंगे लेकिन क्या इसका असर भारत पर भी होगा। दरअसल अमेरिका के बाद अब मैक्सिको ने टैरिफ पर स्टेप उठाया है। मैक्सिको ने एशिया से आयात होने वाली कई वस्तुओं पर भारी नए टैरिफ लगा दिए हैं, जो इसके लंबे समय तक चले फ्री-ट्रेड रुख से एक बड़ा बदलाव है। और इस कदम से प्रभावित होने वाले प्रमुख निर्यातक देशों में भारत भी शामिल भी है।