मेरठ में नोट नहीं मिलने से परेशान लोगों ने मंगलवार को कई बैंकों में जमकर हंगामा किया। हापुड़ अड्डे के पास इलाहाबाद बैंक के बाहर खड़े हजारों लोगों ने जमकर बवाल काटा। पंजाब नेशनल बैंक के बाहर गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ भी की। वहीं, सिंडिकेट बैंक के बाहर खड़े लोगों को इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने बैंककर्मी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।