मेरठ में सौरभ हत्याकांड से जुड़े कई सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि हत्यारोपी पत्नी और उसके प्रेमी ने सौरभ के शव को बाथरूम में ले जाकर उस्तरे से पहले उसकी गर्दन काटी। इसके बाद हाथ और कलाइयों से हाथ काटे। दोनों की प्लानिंग शव के टुकड़े-टुकड़े कर पॉली बैग में भरकर अलग-अलग स्थान पर फेंकने की थी। इस हत्याकांड को अंजाम देते वक्त आरोपियों की क्या सोच रही होगी? इस मामले पर मनोवैज्ञानिक डॉ विजय पाठक ने बातचीत की। सुनिए उन्होंने इस मामले को लेकर क्या कहा?