योगी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ उसके साथ ही नए योगी मंत्रिमंडल से भी परदा उठ गया है। योगी मंत्रिमंडल में कई पुराने चेहरे देखने को मिले तो कई नए चेहरे भी साथ ही साथ जोश के साथ सालों का तजुर्बा भी लेकिन इन सब में भी खास बात यह देखने को मिली की कई ऐसे नए मंत्री बने जो सोचा भी नहीं जा सकता था। योगी मंत्रिमंडल में एक मात्र मुस्लिम चेहरे दानिश आजाद को भी जगह मिली। लेकिन क्या आप जानते है की दानिश आजाद के पिता बुनकर का काम करते है। और कई ऐसे भी जो मैकेनिक का काम करता है जी हाँ आपने ठीक सुना योगी मंत्रिमंडल में ऐसे चेहरों को भी शामिल किया गया है जो कभी नहीं सोचा गया होगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा ने लगातार दूसरी बार अपनी सरकार में बलिया जनपद का मान बरकरार रखा है। योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल में जमीन से जुड़े लोगों को भी मंत्री बनने का मौका मिला है। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के मंत्रिमंडल में हर वर्ग के और हर जाति के लोगों का समावेश किया गया है। इसे प्रधानमंत्री के संदेश ‘सबका साथ सबका विकास’ की नजर से भी देखा जा रहा है। मंत्रिमंडल में शामिल एक मात्र मुस्लिम चेहरा दानिश आजाद अंसारी के पिता बुनकर हैं। वह साड़ियां बुनते हैं। दानिश साधारण परिवार से आते हैं। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी जुड़े रह चुके हैं और लंबे समय से भाजपा में सक्रिय हैं। वह भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हैं। दानिश ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बलिया से और स्नातक लखनऊ से किया है।