फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में भीषण आग से एक गांव खाक, 47 घर राख

राहुल शुक्ला, अमर उजाला टीवी/ कानपुर Updated Fri, 24 Feb 2017 04:43 PM IST

कानपुर  के छोटा मंगलपुर गांव में गुरुवार दोपहर कूड़े के ढेर से लगी आग की वजह से गांव के 47 घर जलकर राख हो गए। तेज हवाओं के चलते आधा घंटे में आग की लपटों ने पूरे गांव को चपेट में ले लिया। अग्निकांड में एक वृद्ध झुलस गया वहीं 4 बकरियां जिंदा जल गईं। डीएम कौशल राज शर्मा और सीएफओ वीपी सिंह मौके पर पहुंचे। डीएम ने तत्काल पीड़ितों को 2-2 हजार रुपये की व्यवस्था की है। इसके अलावा उनके सोने और रहने के लिए गद्दे और अस्थाई टेंट की भी व्यवस्था की है। पीड़ितों परिवारों के लिए तत्काल 10 किलो गेंहू और 10 किलो चावल की व्यवस्था की गई है। 
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें