फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली MMS कांड में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

Tue, 20 Sep 2022 09:14 PM IST
कुलभूषण राजदेव वीडियो डेस्क अमर उजाला.कॉम

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मामले की एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। टीम ने मंगलवार को करीब साढ़े छह घंटे कड़ी सुरक्षा में आरोपियों से आमने सामने बिठाकर पूछताछ की। इसमें कई अहम सुराग टीम के हाथ लगे हैं। सूत्रों से पता चला है कि मामले में पुलिस ने एक और युवक को राउंडअप किया है। इस बारे में कोई भी अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहा है। वहीं, एसआईटी में शामिल टीम के सदस्यों का कहना है कि जल्दी ही मीडिया से इस बारे में बातचीत की जाएगी। यह भी सामने आया है कि पुलिस ने आरोपी लड़की से शनिवार रात ही उसके मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो रिकवर कर लिए थे। ये सभी वीडियो कमर के नीचे के हिस्से के थे। एसआईटी ने जांच सुबह साढ़े छह बजे शुरू कर दी थी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें