संजय दत्त की बायोपिक में नरगिस दत्त का रोल अदा करने के लिए मनीषा कोइराला को चुना गया है। राजकुमार हिरानी इन दिनों संजय दत्त की बायोपिक फिल्म को लेकर काफी बिजी हैं। 1981 में नरगिस दत्त की डेथ कैंसर की वजह से हुई थी और मनीषा कोइराला भी कैंसर से लड़ चुकी हैं। फिल्म में संजय दत्त का रोल रणबीर कपूर तो पत्नी मान्यता का किरदार दीया मिर्जा निभाएंगी तो वहीं, संजय दत्त के पिता सुनील दत्त का किरदार परेश रावल को दिया गया है। फिल्म में सोनम कपूर, संजय की पुरानी लव इंटरेस्ट के तौर पर दिखाई देंगी तो अनुष्का शर्मा एक पत्रकार के किरदार में इस फिल्म का हिस्सा रहेंगी। ये फिल्म साल के अंत तक यानि कि क्रिसमस पर रिलीज होने की संभावना है।