फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahua Moitra on Amit Shah: महुआ मोइत्रा ने अमित शाह पर दिया विवादित बयान, BJP ने दर्ज कराई FIR

Fri, 29 Aug 2025 09:47 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Mahua Moitra on Amit Shah: पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा द्वारा घुसपैठ के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणियों से विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने अमित शाह पर बांग्लादेश से घुसपैठ रोकने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कथित तौर पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। भाजपा ने इसपर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मोइत्रा की टिप्पणी को 'अप्रिय और घृणास्पद' करार देते हुए आश्चर्य जताया कि क्या यह तृणमूल कांग्रेस का आधिकारिक रुख है।

दरअसल, पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में एक कार्यक्रम के इतर महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सीमा सुरक्षा पर अपनी जिम्मेदारियों से बच रही है। वे बार-बार घुसपैठियों की बात कर रहे हैं। सीमाओं की सुरक्षा गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को लाल किले से कहा था कि घुसपैठ हो रही है जिस वजह से जनसांख्यिकी में बदलाव हो रहा है। उस समय आगे की पंक्ति में बैठकर गृह मंत्री बेशर्मी से ताली बजा रहे थे और मुस्कुरा रहे थे। भारतीय सीमाओं की रक्षा करने वाला कोई नहीं है।

वहीं, इसके बाद अमित शाह पर विवादित टिप्पणी करते हुए महुआ मोइत्रा ने अपने बयान में आगे कहा कि, यदि हमारी सीमाओं की रक्षा करने वाला कोई नहीं है, अगर दूसरे देश के लोग हर दिन घुस रहे हैं, अगर हमारे नागरिक शिकायत करते हैं कि घुसपैठिये हमारी माताओं और बहनों पर नजर रख रहे हैं और हमारी जमीन छीन रहे हैं तो सबसे पहले अमित शाह से सवाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब गृह मंत्रालय और केंद्रीय गृह मंत्री देश की सीमाओं की रक्षा नहीं कर सकते और प्रधानमंत्री खुद कहते हैं कि घुसपैठिये हमारे लोगों को परेशान कर रहे हैं, तो फिर गलती किसकी है? क्या यह हमारी गलती है? या आपकी? यहां तो बीएसएफ है, हम भी उनसे डरकर रहते हैं। एक समय में बांग्लादेश हमारा दोस्त रहा है, लेकिन आपकी वजह से पिछले कई वर्षों में यह स्थिति बदल चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें