उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरूआत हो गई है। 13 जनवरी से महाकुंभ शुरू हुआ है और 26 फरवरी तक चलेगा। डेढ़ महीने तक चलने वाले महाकुंभ में गंगा-यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। महाकुंभ में बड़ी संख्या में साधु-संत संगम में स्नान करने के लिए मीलों दूर से पहुंच गए हैं।