हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, भाजपा उम्मीदवार को बूथ के अंदर मुस्लिम महिलाओं से बुर्का हटाने और अपने मतदाता पहचान पत्र की जांच करने के साथ खुद की पहचान बताने के लिए कहते हुए देखा जा सकता है। इसी वीडियो को लेकर हंगामा शुरू हो गया है, क्योंकि वह महिलाओं के बुर्का को हटवा रही थी।