लखनऊ में बुधवार सुबह ही विधान भवन के सामने प्रदर्शन शुरू हो गया। पंचायतराज सेवा परिषद, शिक्षा प्रेरक और टीईटी 2015 के अभ्यर्थियों ने अपनी-अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। पंचायत राज सेवा परिषद ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर, वहीं टीईटी 2015 अभ्यर्थियों ने अपनी ज्वाइनिंग के लिए प्रदर्शन किया।