मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं। इस महीने में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया है। आम लोगों पर भी इसका असर देखने को मिलता है। आज यानी 1 जून से तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 24 रुपये की कटौती की है।