कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दावा किया है कि इस बार देश में INDI गठबंधन की सरकार बनेगी। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि देश में बदलाव का माहौल है। इस लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन को जनादेश मिलेगा। कांग्रेस नेता ने दावा करते हुए कहा कि, भाजपा को उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र में भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।