फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ की राजनीति में हुई नींबू-मिर्ची की एंट्री

Wed, 31 Aug 2022 02:39 PM IST
मोहम्मद नूरुज्जमान वीडियो डेस्क अमर उजाला.कॉम

छत्तीसगढ़ की राजनीति में अब नींबू-मिर्ची की एंट्री हुई है। प्रदेश में बढ़ रहे अपराध को लेकर भाजपा नेताओं ने कहा कि हर थाने में नींबू-मिर्ची टांग देना चाहिए। पुलिस से अपराध कम नहीं हो रहा है, तो कम से कम इस टोटके से अपराध में कुछ कमी आए। दरसअल, भाजपा नेताओं का यह बयान उस समय आया है, जब गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने विभाग की समीक्षा बैठक में जुआ, सट्टा और अवैध काम करने वालों की सूची सार्वजनिक कर दी थी।

साहू ने थानेदारों को कमजोर पुलिसिंग के लिए फटकार लगाई है। इसके बाद राजधानी रायपुर में एक दिन पहले ही गांजा तस्करों की गाड़ी में अवैध हथियार मिला था। हालांकि भाजपा के निशाना साधने पर कांग्रेस ने पलटवार भी किया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा नेताओं को अपने घर के सामने नींबू-मिर्ची टांगना चाहिए, जिससे उनका पद बचा रह सके।

बता दें कि  पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश का कोई एक थाना नहीं होगा, जहां प्रतिदिन अपराध दर्ज नहीं होता होगा। इन थानों का ग्रह-दोष बिगड़ चुका है, इसलिए अपराध के नियंत्रण के लिए नींबू-मिर्च बांधने की जरूरत है। इसे लेकर प्रदेश सरकार को एक अभियान चलाना चाहिए। कौशिक ने कहा कि यह दुखद है कि प्रदेश के गृहमंत्री को पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के लिए सट्टेबाज और जुआ खिलाने वालों की सूची देनी पड़ रही है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें