एटा के ठंडी सड़क पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां भाजी। इस दौरान सड़क पर मौजूद लोगों के बीच हड़कम्प मच गया। दरअसल आचार संहिता के तहत पुलिस भाजपा के झंडे उतार रही थी। झंडा उतारने पर कार्यकर्ताओं ने पुलिस का विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया । इस दौरान कार्यकर्ताओं पर काबू पाने के लिए लाठीयां बरसा दी। इस पूरे हंगामे में एक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।