फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohini Acharya on Tejashwi Yadav: लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव के समर्थकों को दी खुली चुनौती

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 25 Sep 2025 07:08 PM IST

Rohini Acharya on Tejashwi Yadav: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच, रोहिणी आचार्य ने अपने भाई और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के समर्थकों को खुली चुनौती दी है। दरअसल, लालू प्रसाद यादव को किडनी ना देने से जुड़ी अफवाहों पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को लेकर विरोधियों और तेजस्वी यादव के समर्थकों को खुली चुनौती दी है।

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, "मेरी खुली चुनौती है सभी गंदी सोच रखने वालों और ऐसे लोगों को शह दे रहे तमाम लोगों को कि "कोई अगर ये साबित कर दे कि मैंने अपने या किसी और के लिए भी कभी कुछ व् कोई मांग "किसी" के पास रखी और अपने आदरणीय पिता को मेरे द्वारा अपनी किडनी दिया जाना झूठ है , तो राजनीतिक व सार्वजनिक जीवन से खुद को अलग कर लूँगी... "

रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "साथ ही दोषारोपण करने वाले अगर अपना झूठ - दुष्प्रचार साबित नहीं कर सके , तो उनमें भी इतना साहस होना चाहिए कि वो सब के सब 'जिस किसी' के भी कहने पर ऐसा कर - कह  रहे हैं उसके साथ सार्वजनिक तौर पर मुझसे और देश की हर माँ - बहन - बेटी से ये कहते हुए माफी मांगें कि "भविष्य में वो कभी किसी माँ - बहन - बेटी के बारे में कोई अपमानजनक और झूठी बात नहीं कहेंगे और फैलाएंगे ..."

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें