फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lady Psycho Killer Poonam Story: रिमांड पर पूनम, लेडी साइको किलर पर नया खुलासा, जानें अब क्या?

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Updated Mon, 08 Dec 2025 03:14 PM IST

चार बच्चों की इहलीला समाप्त करने की आरोपी पूनम… वही लेडी साइको किलर। अब पानीपत और सोनीपत दोनों जगह पुलिस उसकी तफ्तीश तेज कर चुकी है। बयान सामने आ रहे हैं, नए खुलासे हो रहे हैं…और जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, ये मामला और भी खौफनाक होता जा रहा है। ऐसे में अब मामलें में क्या नए खुलासे हुए है चलिए एक एक कर बताते है। चार बच्चों की हत्या करने की आरोपी हरियाणा की लेडी साइको किलर पूनम पर पुलिस अब फूल एक्शन मोड में है = पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पानीपत पुलिस ने हत्याकांड के खुलासे की रिपोर्ट सोनीपत पुलिस को सौंप दी है जिसमें पूनम के बयानों की कॉपी भी शामिल है। उसी के आधार पर अब सोनीपत पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू की है। पूनम को जल्द ही सोनीपत पुलिस भी प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है। इसके साथ ही थाना सेक्टर-29 में दर्ज प्राथमिकी में भी पानीपत पुलिस भी पूनम को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

साइको किलर पूनम के खिलाफ हत्या के तीन मामलों में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी हैं। इनमें पहली प्राथमिकी थाना इसराना में एक दिसंबर को हुई छह साल की बच्ची विधि की हत्या के मामले में दर्ज हुई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। उसने 12 जनवरी 2023 को सोनीपत के भांवड़ में ननद पिंकी की नौ साल की बेटी इशिका और अपने खुद के बेटे शुभम और 19 अगस्त 2025 को मायके सिवाह में चचेरे भाई दीपक की नौ साल की बेटी जिया की हत्या करना स्वीकार किया था। उसके बयानों से हुए खुलासे के बाद पानीपत के सेक्टर-29 थाने और सोनीपत के बरोदा थाने में भी पूनम के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इतना ही नहीं सेक्टर-29 थाना पुलिस ने भी प्रकरण की तफ्तीश शुरू कर दी है। टीम ने गांव में पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए थे। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए थे। इसके साथ ही पानीपत पुलिस ने इस में अब तक हुई कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट तैयार कर सोनीपत पुलिस से भी साझा की है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें