फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cruise Drugs Case: समीर वानखेड़े की पत्नी की सीएम उद्धव ठाकरे को चिट्ठी

Thu, 28 Oct 2021 01:18 PM IST
अमन शुक्ला वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि शिवसेना के राज्य में एक महिला की गरिमा के साथ सरेआम खिलवाड़ हो रहा है, मजाक हो रहा है। आज बालासाहब ठाकरे होते तो निश्चित ही ये उन्हें स्वीकार नहीं होता। क्रांति ने अपने पत्र में आगे लिखा कि बचपन से मराठी आदमी के न्याय हक के लिए लड़ने वाली शिवसेना को देखते हुए मैं एक मराठी लड़की बड़ी हुई हूं। बाला साहब ठाकरे और छत्रपति शिवाजी से सीखा कि किसी पर अन्याय मत करो और खुद पर अन्याय मत सहो। आज मैं अकेले मेरे निजी जीवन पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ लड़ रही हूं।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें