फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस यूनिवर्स 2021 में हरनाज संधू कर रहीं हैं प्रतिनिधित्व, जानिये कौन हैं हरनाज

Sat, 11 Dec 2021 09:36 PM IST
प्रतीक्षा पांडेय वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

खूबसूरती के मामले में विश्व भर में भारत की तमाम हसीनाओं ने अपना जलवा बिखेरा है। सुष्मिता सेन, लारा दत्ता, नेहा धूपिया सभी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करती आई है ।इस बार मिस यूनिवर्स 2021 की प्रतियोगिता में 21 वर्षीय हरनाज संधू भारत की ओर से प्रतिनिधित्व कर रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि कौन है हरनाज संधू और क्या है इनकी खूबसूरती का राज। हरनाज संधू और क्या है इनकी खूबसूरती का राज हरनाज संधू चंडीगढ़ के सिख परिवार में जन्मी है। फिटनेस और योगा की को बेहद पसंद करने वाली संधू टीन एज से ही कई सारे ब्यूटी कंपटीशन में हिस्सा लेना शुरू कर चुकी थी।    साल 2007 में हरनाज ने मिस चंडीगढ़ का खिताब जीता था।  इसके बाद साल 2018 में हरनाथ को मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का खिताब अपने नाम किया।  साल 2019 में हरनाज ने मिस इंडिया में हिस्सा लिया जहां वह टॉप 12 में जगह बनाने में कामयाब हुई थीं।  मिस इंडिया पंजाब का खिताब जीतने के बाद हरनाज ने कुछ म्यूजिक वीडियोस में भी काम किया। इसी साल सितंबर में उन्होंने मिस दिवा यूनिवर्स इंडिया 2021 पर भी अपना कब्जा किया। हरनाज पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री कर रही हैं और प्रियंका चोपड़ा को अपनी प्रेऱणा मानती हैं।  मिस यूनिवर्स 2021 का ऐलान 12 दिसंबर को किया जाएगा। देखना ये है कि हरनाज संधू भारत की ओर से अपनी जीत पक्की कर पाती हैं या नहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें