पटना कोचिंग विवाद के बाद सुर्खियों में छाए जाने माने शिक्षक खान सर को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है.. शिक्षक और यूट्यूब एडुकेटर फैजल खान उर्फ खान सर को ये राहत पटना सिविल कोर्ट से मिली है... अदालत ने खाान सर की गिरफ्तारी वाली अग्रिम याचिका पर सुनवाई की... जिसके बाद अब खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है...
जानकारी के मुताबिक अदालत के इस आदेश के तहत अब खान सर की तत्काल गिरफ्तारी नहीं हो सकेगी... हालांकि खान सर पिछले कई दिनों से विवादों में घिरे हुए हैं... कोचिंग सेंटर में फायरिंग की घटना का कथित आरोप खान सर पर ही लगाया गया... जिसके बाद खान सर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं... ऐसे में खान सर को कोर्ट से राहत मिली है... जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि खान सर को राहत मिलने के पीछे सबसे बड़ी भूमिका किसकी है... खान सर के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने वाले वकील कौन हैं जिन्होंने खान सर को इतनी बड़ी मुश्किल में फंसने से बचा लिया और उनकी गिरफ्तारी पर तत्काल रोक लगा दी गई...