बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश के पांच दौर के चुनाव में समाजवादी पार्टी की साइकिल पंक्चर हो गई है और बीएसपी का हाथी बेहोश हो चुका है। बलिया के सिकंदरपुर में आयोजित चुनावी जनसभा में मौर्य ने कहा कि पार्टी तीन सौ से ज्यादा सीटें जीतकर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब समाजवादी पार्टी के गुंडों के जेल जाने का वक्त आ गया है।