केरलम में नई सरकार आते ही सतीशन सरकार ने सिल्वर लाइन प्रोजेक्ट पर रोक लगा दी है। इस प्रोजेक्ट के जरिए केरल के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने में लगने वाले वक्त को 12 घंटे से घटाकर 4 घंटे करने की पूर्व सरकार की तैयारी थी, जिससे पर्यटकों और आम लोगों को फायदा हो सके। लेकिन सरकार ने इस प्रोजेक्ट को रोक दिया। सवाल है आखिर क्यों?