चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले पर बीजेपी सांसद किरन खेर ने बोलते हुए कहा कि लड़कों को रात में घर में रखा जाना चाहिए लड़कियों को नहीं। उन्होंने कहा कि अपने बेटों को घर पर संभालकर रखिए ताकि लड़कियों को रात में कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ मामले में न्याय जरूर मिलेगा।