फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua Encounter: कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, पंजतीर्थी इलाके में छिपे

Tue, 01 Apr 2025 03:15 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

उज्ज दरिया के किनारे पंजतीर्थी इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ की आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू होने की जानकारी है। रात दस बजे के लगभग दरिया में संदिग्ध मूवमेंट देखने के बाद पुलिस और सीआरपीएफ टीम ने गोलीबारी की। पूरे इलाके को घेर लिया गया है। पिछले नौ दिन के भीतर तीसरी बार आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामकोट पुलिस चौकी की टीम के साथ सीआरपीएफ की एक छोटी टुकड़ी ने पंजतीर्थी बरोटा में तीन संदिग्धों की मूवमेंट देखी। उन्हें रोकने का प्रयास करते हुए गोलीबारी की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें