182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में 31 रैलियां और जनसभाएं की थीं। लेकिन इस साल 224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी की गुजरात की तुलना में कम रैलियों के होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र की कर्नाटक में 22 से 24 रैलियां प्रस्तावित हैं। सियासी गलियारों में सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे और नाम पर लड़े जाने वाले दक्षिण के चुनावों में प्रधानमंत्री की कम रैली के क्या मायने निकल रहे हैं।