कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, जिसमें कई दिग्गज नेता भी चुनावी मैदान में हैं। कर्नाटक में एक बार फिर से सत्ता हासिल करने के लिए बीजेपी कई बड़े चेहरों को चुनाव लड़ने के लिए मैदान मे उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने भी इनके खिलाफ अपने धुरंधरों को चुनावी रण में उतारा है।