फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: कांग्रेस ने सीएम को लेकर बनाया फॉर्मूला, डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया की भूमिका तय?

Mon, 15 May 2023 04:44 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

अमर उजाला के खास कार्यक्रम ख़बरों के खिलाड़ी में वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री ने भी मुख्यमंत्री के नामों को लेकर अपनी राय रखी थी। दरअसल, उनसे जब पूछा गया था कि, कर्नाटक में कांग्रेस किसे मुख्यमंत्री बना सकती हैं। इसका जवाब देते हुए विनोद अग्निहोत्री ने कहा कि, सिद्धारमैया राज्य के मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। अग्निहोत्री ने अपने बयान में कहा कि, "सिद्धारमैया मुख्यमंत्री रह चुके है और पांच साल उन्होंने सरकार चलाई हैं। उनकी सरकार में भ्रष्टाचार का कोई आरोप तक नहीं लगा। इसलिए वो एक बार फिर से सीएम बन सकते है। और पार्टी का नेतृत्व कर रहे डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाकर कुछ प्रमुख विभाग दिया जा सकता है। वहीं, जब 2024 में कांग्रेस और गौर-भाजपा की सरकार बनती है तो सिद्धारमैया को केंद्र में बड़ी भूमिका देकर डीके शिवकुमार की कर्नाटक में ताजपेशी हो सकती है।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें