Karnataka Congress Crisis: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के कयासों के बीच कांग्रेस पार्टी में एकजुटता दिखाने की कोशिशें चल रही हैं। इस बीच, केसी वेणुगोपाल के सामने उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के समर्थन में नारों ने एक बार फिर से कांग्रेस का चिंताएं बढ़ा दी है।
कर्नाटक कांग्रेस के दो बड़े नेताओं के बीच चल रही सत्ता की खींचतान बुधवार को एक बार फिर देखने को मिली। दरअसल, बुधवार को मंगलूरु एयरपोर्ट पर AICC के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल के सामने डीके शिवकुमार के नारे लगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के समर्थक भी पहुंच गए और “फुल टर्म CM सिद्धारमैया” के नारों के साथ पलटवार किया।
बता दें कि, यह घटनाक्रम CM सिद्धारमैया और डिप्टी CM शिवकुमार के बीच दूसरी ब्रेकफास्ट मीटिंग के एक दिन बाद हुआ, जिसमें नेताओं ने कहा कि वे एकजुट हैं और भाइयों की तरह काम कर रहे हैं।