पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा अब AAP नेताओं की विदेश यात्राओं की जानकारी सार्वजनिक किए जाने की मांग को लेकर अनशन पर बैठ गए हैं। कपिल मिश्रा का आरोप है कि अगर AAP नेताओं के विदेश दौरों से जुड़ी जानकारियां सामने आ जाए कि वे क्यों गए थे, कहां गए थे, किससे मिले थे तो जनता अरविंद केजरीवाल को एक पल के लिए कुर्सी पर बर्दाश्त नहीं करेगी। कपिल ने अपने इस अनशन को सत्याग्रह बताया है।