पिछले हफ्ते अमेरिका के कंसास में नस्ली हमले का शिकार हुए भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कोचीभोतला का शव हैदराबाद में उनके घर लाया गया। श्रीनिवास ओलाथे के गारमिन मुख्यालय में काम करते थे। बुधवार रात को श्रीनिवास और उनके साथी आलोक मदासानी पर एक सिरफिरे शख्स ने फायरिंग कर दी थी, जिसमें आलोक घायल हो गए लेकिन श्रीनिवास की जान चली गई। इस हमले के बाद अमेरिका में ट्रंप सरकार आने के बाद बढ़े नस्ली हमलों पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। आखिरकार व्हाइट हाउस ने तोड़ी चुप्पी और इंजीनियर श्रीनिवास की हत्या पर प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने बयान जारी करते हुए कहा कि ‘मामले में अभी जांच हो रही है, लेकिन शुरुआती खबरें परेशान करने वाली हैं'