कानपुर से दिल्ली तक की सीधी फ्लाइट सर्विस एक बार फिर शुरू हो गई है। शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे करीब 67 यात्रियों ने कानपुर एयरपोर्ट से सीधे दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इस मौके पर नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कानपुरवासियों को बधाई दी। कानपुर से नई दिल्ली की फ्लाइट हफ्ते में तीन दिन, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ेगी।