कानपुर में जीआरपी और आरपीएफ ने घर से भागे 18 बच्चों को वापस उनके मां-बाप से मिलवा दिया। एक एनजीओ ने भीख मांगने और छोटा मोटा काम करने वाले बच्चों के बारे में पुलिस को पुलिस को जानकारी दी थी, इसके बाद पुलिस महकमे ने एक मुहिम शुरू की और बच्चों को उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।