पाकिस्तान से जासूसी के आरोप में यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार हो चुकी है। तो अब जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के संपर्कों में रहे लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। हिसार पुलिस के इनपुट पर ओडिशा के पुरी में यू-ट्यूबर प्रियंका सेनापति से शनिवार को पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि प्रियंका ज्योति की सहेली है और वह भी पाकिस्तान जा चुकी है।