फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई और यूनिसेफ की संयुक्त पहल, छात्रों ने दिए मानसिक स्वास्थ्य पर टिप्स

Fri, 16 Dec 2022 02:51 AM IST
कुलभूषण राजदेव वीडियो डेस्क अमर उजाला.कॉम

बच्चों  का मानसिक विकास उतना ही जरूरी है जितना शारीरिक विकास। लेकिन कभी-कभी हम भूल जाते हैं कि बच्चे जैसे जैसे अपने आसपास के माहौल को बदलता देखते हैं या बड़े होते हैं उनपर एक मानसिक दवाब भी आ जाता है। जिसे हम अवसाद या अंग्रेजी में डिप्रेशन कहें तो जायज होगा। बहुत सारे माता-पिता बच्चों के मानसिक अवस्था को समझ नहीं पाते या जो समझ पाते हैं वो उन्हें समझा नहीं पाते। इसी ओर यूनिसेफ की एक पहल बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर तरीके से समझने और समझाने के लिए है। इसी के तहत दिल्ली के बाल भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने रखी अपनी राय और बड़ों को समझाई मानसिक स्वास्थ्य संबंधी बातें। इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपने मन की अवस्था कागज पर उकेरी और शब्दों चित्रों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य पर अपने विचार साझा किए
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें