फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन और कल्पना की बीजेपी से कौन करवा रहा डील? ये है 'मास्टरमाइंड'

Sat, 13 Dec 2025 02:18 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन की बीजेपी से कौन करवा रहा डील? क्या झारखंड में बीजेपी के साथ गठबंधन करेंगे हेमंत? क्या झारखंड में भी बनेगी NDA की सरकार? यह सभी सवाल इसलिए उठ रहे है क्योंकि, बीते कुछ दिनों से झारखंड के राजनीतिक गलियारों में सियासी हलचल लगातार बढ़ती जा रही है। चर्चाएं है कि, जल्द ही झारखंड में नेतृत्व परिवर्तन हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि, कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि, महागठबंधन से नाराज चल रहे सीएम हेमंत सोरेन अब बीजेपी के साथ गठबंधन करके झारखंड में NDA की सरकार बना सकते हैं।

दरअसल, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन को बीते दिनों रांची में एक कार्यक्रम में शामिल होना था। सारी तैयारियां पूरी थीं, लेकिन लेकिन तय समय पर ना तो हेमंत सोरेन पहुंचे ना ही उनकी पत्नी कल्पना। इस बीच, खबर सामने आई कि दोनों अचानक दिल्ली के लिए निकल गए हैं।

खबरों के मुताबिक, सीएम हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और उनके साथ झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार दिल्ली में मौजूद थे। इसके बाद से ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई। अटकलें लगने लगीं कि जल्द ही झारखंड में कोई बड़ा बदलाव होने वाला है। दावा किया जा रहा है कि हेमंत सोरेन और कल्पना की दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के टॉप नेताओं से मुलाकात हुई। जिसके बाद से चर्चा होने लगी कि अब झारखंड में भी एनडीए सरकार बन सकती है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें