राज्यसभा में आज समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर बरसीं। दरअसल, ट्रेजरी बेंच पर बैठे भाजपा सांसदों के साथ सपा सांसद जया बच्चन की तीखी बहस हो गई। इस दौरान जया बच्चन भाजपा इन सांसदों पर भड़क गईं। उन्होंने कहा कि आप लोगों के बुरे दिन बहुत जल्दी आने वाले हैं।